ASPIRE INTENSITY SCHOOL

Jhumri Telaiya, Koderma, Jharkhand, 825409
    The quality, not the longevity, of one's life is what is important.


: +91-9955577963


झारखंड | दैनिक भास्कर

Feed

Headline: लातेहार में हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर:25 वर्षीय युवक की रिम्स में मौत, दूसरा गंभीर, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Description: झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार की देर शाम बालूमाथ-हेरहंज स्टेट हाइवे 10 पर ब्रह्मोरिया बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। हादसे में ब्रह्मबोरिया, हेरहंज निवासी 25 वर्षीय शिवराज भगत की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हूंबू, हेरहंज के 20 वर्षीय धर्मेंद्र भगत का रिम्स रांची में इलाज जारी है। बालूमाथ की ओर जा रहे थे बाइक सवार जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से बालूमाथ की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। शिवराज को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि धर्मेंद्र के पैर और हाथ में गंभीर चोटें हैं। हेरहंज थाना प्रभारी केपी सिंह के अनुसार, पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Visit Link

Sat, 18 Jan 2025 04:27:25 +0000

Feed

Headline: चिटाही धाम रामराज मंदिर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह:मंदिर के वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन; श्रीश्री रविशंकर भी करेंगे शिरकत‎

Description: धनबाद‎ स्थित बाघमारा के चिटाही धाम रामराज मंदिर में अबकी बार ‎वार्षिक महोत्सव काफी खास रहने वाला है। आध्यात्म ‎से लेकर गीत-संगीत से जुड़े चर्चित शख्सियत सालाना‎ वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के आकर्षण का‎ केंद्र होंगे। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, प्रसिद्ध‎ कवि सह वक्ता कुमार विश्वास, भोजपुरी सुपर स्टार ‎पवन सिंह, भजन गायिका स्वाति मिश्रा समेत साध्वी‎ सरस्वती रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत‎ करने आ रहे हैं। चिटाही धाम में 4 फरवरी को राम राज‎मंदिर का वार्षिक महोत्सव आरंभ होगा, जो 12 फरवरी ‎तक चलेगा। 9 दिवसीय महोत्सव में एक से बढ़कर ‎एक उत्सव होगा। दिव्य शोभा यात्रा, विराट बांग्ला‎जात्रा, प्रवचन, भक्ति जागरण, विराट कवि सम्मेलन,‎ गंगा आरती, ड्रोन शो का आनंद लोग उठा पाएंगे।‎ रामराज मंदिर का वार्षिक महोत्सव सह ‎श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत 4 फरवरी हो होगी। एटक के रिजनल अध्यक्ष सह मंदिर‎ कमेटी के पदाधिकारी खुशवंत कुमार ने ‎बताया कि 4 फरवरी को सुबह में भव्य ‎शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को ‎कानपुर की आध्यात्मिक झांकी की प्रस्तुति‎ होगी। 5 फरवरी को शाम में बांग्ला जात्रा‎ रखा गया है। 6 फरवरी को दोपहर 12 ‎बजे से आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर‎ आध्यात्मिक प्रवचन सुनाएंगे। शाम को ‎राम आएंगे फेम गायिका स्वाति मिश्रा‎ भजन सुनाएंगी। 7 फरवरी को साध्वी ‎सरस्वती प्रवचन देने आ रही हैं।‎ 9 फरवरी को ‎पवन सिंह भजन सुनाएंगे‎ 8 फरवरी की शाम विराट कवि‎ सम्मेलन का आयोजन किया है। ‎प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपने‎ ग्रुप के साथ कविता सुनाएंगे। 9 ‎फरवरी की शाम प्रसिद्ध भोजपुरी ‎गायक पवन सिंह भक्ति गीत ‎सुनाएंगे। 10 और 11 फरवरी को ‎सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस दौरान रामभद्राचार्य और प्रदीप मिश्रा ‎को लाने पर बातचीत चल रही है।‎ 12 फरवरी को गंगा आती व लेजर शो दिखाया जाएगा।‎
Visit Link

Sat, 18 Jan 2025 10:31:42 +0000

Feed

Headline: 3 महीने में ATM बदल 14 लोगों से ठगी:शहर के सात एटीएम सबसे खतरनाक, 22 लाख की हो चुकी ठगी, टारगेट पर महिला व बुजुर्ग

Description: केस-1 : एटीएम में पीछे खड़ा था फ्रॉड, कार्ड फंसा तो कराया फोन बिरसा चौक स्थित कटहल कोचा गली निवासी राम बाबू सिंह से 69 हजार की ठगी कर ली गई। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को बिरसा चौक के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे थे। मशीन में कार्ड फंस गया। पीछे एक युवक खड़ा था। उसने सामने लिखे नंबर पर फोन करने को कहा। हिनू चौक बुलाया, बाद में एटीएम पहुंचे तो कार्ड गायब था। केस-2 : ठगी की आशंका होने पर कार्ड ब्लॉक कराया पंडरा निवासी शशि कुमार ने कहा कि 24 अक्टूबर को तेल मिल गली स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा था। मशीन में कार्ड डालते ही फंस गया। सामने लिखे नंबर पर कॉल किया। एक गार्ड का नाम बताते हुए नजदीकी ब्रांच में जाने को कहा। एटीएम के सामने स्थित ब्रांच पहुंचकर जब पता किया तो उस नाम का कोई गार्ड नहीं था। इसके बाद ​तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया। इससे पैसे बच गए। ये दो ऐसे महज उदाहरण हैं। जो रांची में सक्रिय एटीएम बदलने वाले गिरोह के शिकार हुए। आए दिन लोग शिकार हो रहे हैं। तीन महीने से एक्टिव है ग्रुप राजधानी में बीते 3 माह से एटीएम बदलकर खाते से पैसे गायब करने वाला गिरोह सक्रिय है। इनकी ऐसे एटीएम पर नजर होती है, जो सुनसान जगहों पर हैं या बिना सिक्योरिटी गार्ड के हैं। इन जगहों पर लगे एटीएम के कियोस्क में गिरोह के सदस्य अपना मोबाइल नंबर लिखते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति वहां पैसे निकालने जाता है, उसका कार्ड फंस जाता है। वो घबराकर कियोस्क में लिखे नंबरों पर फोन करता है। इसी वजह से वे इन साइबर ठगों के चक्कर में फंस जाता है। गिरोह के सदस्य एटीएम के बाहर ही रहते हैं। कार्ड फंसने पर मदद करने की बात कह आम लोगों को झांसे में लेता है। फिर पलक झपकते ही उस व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदल लेता है और इधर-उधर की बातें करते हुए निकल जाता है। जब ​तक व्यक्ति को पता चलता है, उसके खाते से पैसे निकल गए होते हैं। तीन महीने में 14 लोगों को बनाया शिकार साइबर अपराधियों ने पिछले 3 महीने में 14 लोगों का एटीएम बदलकर 22 लाख से अधिक की निकासी या सामानों की खरीदारी की है। इन घटनाओं को लेकर अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कुछ मामलों में जांच के दौरान बदले गए एटीएम से खरीदारी या निकासी का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। बावजूद पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। 15 जनवरी को आईजी अखिलेश झा ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। टारगेट पर महिला व बुजुर्ग, ठगी कर बदल लेते हैं ठिकाना एटीएम से पैसा निकालने के लिए पहुंचने वाली महिला या बुजुर्ग को साइबर अपराधी सबसे ज्यादा निशाना बनाते हैं। कई बार साइबर फ्रॉड खाताधारक को पैसा निकलवाने के बाद कार्ड बदल देता है। पैसा लेकर जब चले जाते हैं तो थोड़ी देर बाद अन्य ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलती है। एक एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी करने के बाद साइबर फ्रॉड अपना ठिकाना बदल देता है। हेल्पलाइन नंबर लिखकर लगाया गया खुद का नंबर भी वहां से हटा देता है, ताकि पकड़ा नहीं जाए। एटीएम में कार्ड फंसे तो ऐसा करने से बचें
Visit Link

Sat, 18 Jan 2025 08:15:51 +0000

Feed

Headline: 8 किलो गांजा के साथ बस कंडक्टर गिरफ्तार:ओडिशा से बंगाल सप्लाई करने जा रहा था, डेढ़ लाख का माल जब्त

Description: जमशेदपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बरसोल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में जयंत दास नामक व्यक्ति के पास से लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत का 8 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी बस की आड़ में गांजे को ओडिशा से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल इलाके में की गई छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजे को दूर-दराज के इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन से बड़े गिरोह सक्रिय हैं।
Visit Link

Sat, 18 Jan 2025 10:05:50 +0000

Feed

Headline: पलामू में अंधविश्वास में भाई को कुल्हाड़ी से काटा:भांजी की मौत के बाद दोनों परिवार में था विवाद; तंत्र-मंत्र करने का था शक

Description: झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास ने एक और बलि ले ली। नावाबाजार थानाक्षेत्र के राजहरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि चचेरे भाई और उसके परिजन तंत्र-मंत्र कर उसकी भांजी को मार डाला है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। मृतक की पहचान रोहित चौहान के रूप में की गई है। आरोपी साहिल चौहान उसका चचेरा भाई था। साहिल की भांजी की कुछ माह पहले किसी वजह से मौत हो गई थी। साहिल को तभी से शक था कि उसकी मौत के पीछे रोहित और उसके परिजनों का हाथ है। शुक्रवार की रात भी हुआ था विवाद इस बात को लेकर साहिल और रोहित के परिजनों के बीच विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार रात को साहिल और रोहित के बीच इसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गया। गुस्से में साहिल ने रोहित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना अंधविश्वास का परिणाम: थाना प्रभारी इधर, थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो भांजी की मौत के बाद और भी बढ़ गया था। यह घटना अंधविश्वास का परिणाम है।
Visit Link

Sat, 18 Jan 2025 07:58:17 +0000